राजभाषा प्रेरणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजभाषा प्रेरणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 जून 2010

हमें माफ करना हिंदी भाषा

हमें माफ करना हिंदी भाषा,
तेरा कर्ज न हम चुका सके।
हो के स्वतंत्र तेरे सहारे से
सम्मान न हम तुझे दिला सके।
स्‍वतंत्रता के कर्णधारों ने तुझे,
रख संविधान में सम्‍मान दिया।
पर अंग्रेजों के पिछलग्गुओं ने
मिलकर अस्‍तित्‍व को तेरे मिटाने का प्रयास किया।
तूने सुदृढ़, कठोर,अविचल रहकर
नया सभी को है मुकाम दिया।
मिडिया, सिनेमा में रंग जमाकर,
नेताओं को भी बडा नाम दिया।
तेरे आगे जिनको झुकाना था मस्तक,
उन्‍होंने न कभी तेरा स्‍तुतिगान किया।
हमें माफ कर देना ऐ हिंदी भाषा तेरे लिए हमने न कुछ काम